सिकंदरपुर (बलिया) नवानगर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभाओं में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी ग्राम प्रधानों द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। अचानक ठंड बढ़ने के कारण गांव में बूढ़े बुजुर्ग और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि गांव के प्रतिनिधि के द्वारा अलाव की किसी तरह के की कोई व्यवस्था नहीं की गई है वहीं इसकी तरफ शासन का भी कोई ध्यान नहीं है
