सिकंदरपुर(बलिया) नूरूल हसन के चले जाने से समाज वादी पार्टी को भारी क्षति हुई है।नूरूल हसन पार्टी के लिए समर्पित थे। पार्टी गठन के समय से ही पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा आगे रहे। उक्त बातें पूर्व मंत्री/विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने नूरूल हसन के मृत्यु की सूचना मिलने पर शोक व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नूरूल हसन के चले जाने से समाजवादी पार्टी को गहरा क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। हे ईश्वर उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति से उब रने एवम उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शनिवार शाम को नूरूल हसन का निधन कानपुर में हो गया था जिसकी सूचना मिलते ही मो०रिजवी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नूरूल हसन के मिट्टी में शामिल होने निकल गए है।
