उत्तरप्रदेश राज्य के बलिया जिला से संतोष कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जननी सुरक्षा योजना के तहत जिले के सीएचसी और पीएचसी में भर्ती महिलाओं को प्रसव के बाद भोजन देने का निर्देश है। लेकिन यहां पर प्रसूताओं को भोजन नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं के तीमारदान अपने घर से खाना लेकर आते हैं तथा औढ़ने के लिए कंबल लेकर आ रहे हैं इससे उनकी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।