नगर पालिका की लापरवाही लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। शहर में खुले नाले घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। जिला महिला अस्पताल रोड के वरदान नर्सिंग होम के पास एटीएम के सामने नाले पर ढक्कन नहीं होने से एक किशोरी नाले में गिर गई। उसके साथ की कुछ महिलाएं चिल्लाने लगी कुछ देर के लिए वहां खलबली मच गई।