कोरोना के नए वेरिएंट ने देश में दस्तक दे दी है। इसको लेकर सरकार भी सतर्क को हो गई है। कोरोना मरीजों को भर्ती करने और उपचार के लिए जगह-जगह कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। इसपर भी अस्पतालों की स्थिति ठीक नहीं है। पिछले कोरोना काल में नगरा कस्बे के बगल में 6 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया। लेकिन यह अस्पताल अब तक चालू नहीं हो सका है।
