भारतीय संसद के इतिहास में न विपक्ष का हंगामा नया है और न उनका सदन से निष्कासन, हाल के सालों में इस तरह के निलंबन की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, इसमें भी निलंबन उनका होता है जो सदन में अपनी बात पुरजोर तरीके से रखकर सरकार का विरोध करते हैं। लोकतंत्र और संसद जो सहमति और असहमति का मिला जुला रूप हैं, उसमें इस तरह की कार्रवाईयों का क्या औचित्य है?
सुनिए जेंडर हिंसा के खिलाफ चलने वाले इस कार्यक्रम, 'बदलाव का आगाज़', में आज सुनिए पतोत्री वैद्य जी को, जिनका कहना है युवाओं की सोच में एक नई उम्मीद और दृष्टिकोण है जो समाज में जेंडर के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सक्रिय रूप से उतर रहा है। युवा समझते हैं कि जेंडर परिवर्तन का मतलब सिर्फ नारा नहीं है, बल्कि सोच और आदतों में भी बदलाव लाना है।अब आप हमें बताएं कि जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ आप क्या सोच रहे हैं और इसे खत्म करने के लिए क्या कोशिश कर रहे हैं? अपने विचार और सुझाव हमें बताएं अपने फ़ोन में नंबर 3 दबाकर
संग्रामपुर विकासखंड के भावलपुर तथा अमरपुर ग्राम पंचायत में कृषि विभाग ने नैनो यूरिया का छिड़काव ड्रोन से करवाया किसान खुश हो गए
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
खबर अमेठी जनपद से है जहां अमेठी कस्बे में विद्युत विभाग के द्वारा पोल के तारों को बदलकर उनकी जगह पर केवल किया जा रहा है। अमेठी एसडीओ ने बताया कि पूरे कस्बे में यह बदलाव की प्रक्रिया की जा रही है जिससे उपभोक्ता को लो वोल्टेज या अन्य किसी विद्युत की समस्या का सामना न करना पड़े।
संग्रामपुर विकास खंड के अंतर्गत मां कालिका धाम में बना दो मंजिला रैन बसेरा का ताला नहीं खुला है जिससे दर्शनार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है
क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन ग्रामीण बाजारों चौराहों पर अलाव नहीं जलाया गया है
अमेठी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सोमवार को पहले दिन 15 नामांकन हुए। मंगलवार को भी नामांकन होगा चुनाव 26 दिसंबर को होगा। सोमवार को पहले दिन 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों की खरीदी हुई है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ लौकी की फसल में कीट रोग नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
