बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड के बागा पंचायत के तीन नंबर वार्ड से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नीतू देवी से हुई।नीतू देवी यह बताना चाहती है कि पानी का बहुत दिक्कत है।दो महीना से पानी नहीं आ रहा है।वार्ड से शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि बनवा दिया जायेगा।शौचालय का पैसा मिला था और आवास का सुविधा नहीं मिला है।
बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड के बागा पंचायत के तीन नंबर वार्ड से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कलतो देवी से हुई।कलतो देवी यह बताना चाहती है कि जब से नल जल का कनेक्शन मिला है तब से सिर्फ बरसात में ही पानी मिल पाता है और गर्मी में सुख जाता है।उनको इंदिरा आवास और शौचालय की सुविधा नहीं मिला है।
बिहार राज्य के जिला भोजपुर के बागा पंचायत के छह नंबर वार्ड से संजय सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उन लोगों का नल -जल का पानी सही ढंग से नहीं पहुँच पा रहा है।कई लोगों का पानी का कनेक्शन अभी तक नहीं हुआ है।बोरिंग कर के छोड़ दिया गया है। इसमें कनेक्शन अभी तक नहीं लगा है।
बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के ग्राम पटखौलिया के पंचायत बागा,वार्ड नंबर 2 से धर्मेंद्र कुमार,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि इनके क्षेत्र में नल जल का कार्य पूरा ख़राब है।सफाई भी नहीं हो रही है।
बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के ग्राम बागा के वार्ड नंबर आठ से मोहम्मद रुस्तम आलम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि नल जल एक सप्ताह से ख़राब हो गया है।स्टेबलाइजर में वोल्टेज के कमी के कारण पानी नहीं मिल रहा है।इसलिए वह चाहते हैं कि स्टेबलाइजर की व्यवस्था जल्द करा दिया जाए ताकि जनता को पानी मिल सके और सही समय पर काम हो जाए
बिहार राज्य के जिला भोजपुर के वार्ड नंबर 7 से अमित कुमार,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि नल जल कई दिनों से टूटा हुआ है।पिछले वार्ड सदस्य के समय से ही टुटा हुआ है और अभी तक नहीं बना है। वह चाहते हैं कि नल जल को ठीक किया जाए .
बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के वार्ड 5 से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अमन कुमार से हुई। अमन कहते है कि दो साल हो गया नल जल लगे हुए लेकिन अब तक पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को शुद्ध पानी पीना चाहिए। चापानल तो अब सूखने वाला है।
बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश पंचायत के तीन नंबर वार्ड से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मुसर्रत प्रवेश से हुई।मुसर्रत प्रवेश यह बताना चाहती है कि पानी को बचाना चाहिए क्योंकि पानी ज़रूरी है ।लोग बहुत पानी बर्बाद करते है जबकि पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए। नाली में फ़िज़ूल का पानी नहीं बहाना चाहिए।बिना काम का पानी को बर्बाद नहीं करना है क्योंकि भविष्य के लिए पानी ज़रूरी है।
बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड के तीन नंबर वार्ड से रितिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सकीला बेगम से हुई। सकीला यह बताना चाहती है कि पानी को बचाना चाहिए।पानी पीने के लिए मिलता है, खेत पटाने के लिए नहीं मिलता है। लोग खेत पटाने के लिए पानी का इस्तेमाल कर रहे है।
बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड के वार्ड नंबर तीन से दीपू कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि पानी को बचाना चाहिए क्योंकि जमीन से पानी नहीं निकल रहे है और पानी की कमी हो रही है।चापाकल सुख रहे हैं,इसलिए पानी का बचत करना चाहिए
