बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के कोरी पंचायत से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वीर बहादुर राम से हुई। वीर बहादुर बताते है कि इनको पानी नहीं मिल रहा है।इनके पास दो टोटी है।एक टोटी में ऊँचाई के कारण नहीं आ रहा है।दूसरा टोटी जो पाइप से लगा हुआ है वो फटा हुआ है।जिस कारण पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के कोरी पंचायत से पुष्पेंदर कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि वार्ड नंबर 8 में पानी की समस्या हो रही है।पाइप का नया कनेक्शन लगवाना है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के कोरी पंचायत से लुटावन चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि वार्ड नंबर 8 में पानी का पाइप फट गया है।इस कारण पानी ऊपर चढ़ नहीं पा रहा है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के कोरी पंचायत से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि वार्ड नंबर 8 में पानी का पाइप फट गया है।इस कारण घर में पानी नहीं आ रहा है।पानी की समस्या हो रही है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के कोरी पंचायत से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि गली में पानी का पाइप फट गया है।इस कारण घर में पानी नहीं आ रहा है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के कोरी पंचायत से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि ऊँचाई के कारण से इनके घर में पानी नहीं पहुँच रहा है।इन्हें इस समस्या का समाधान चाहिए।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के कोरी पंचायत से विजय चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि वार्ड नंबर 8 में लोगों को पानी की समस्या हो रही है।नल तो लगा है लेकिन पानी नहीं आ रहा है।पानी का पाइप भी नाली में फट गया है।घरों तक जो पानी का कनेक्शन गया है उसकी स्थिति भी जर्ज़र हो गयी है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला से हरिशंकर कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि वार्ड नंबर 10 में नल जल की स्थिति ज़र्जर है।टंकी भी ऊपर चढ़ा हुआ नहीं है।जो तार का व्यवस्था है वो भी हमेशा ख़राब होता रहता है।इस समस्या का समाधान होना ज़रूरी है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के ग्राम तिवारीचक से 27 वर्षीय राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नल जल का पानी घर तक नहीं जा रहा है। नल जल का पाइप पूरा फट गया है जिसकी मरम्मति करवाना ज़रूरी है। समस्या कई तरह की हो रही है। लोग पानी चला कर छोड़ दे रहे है। कुछ जगह सौ मीटर का पाइप तक नहीं पहुँचा है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड 13 निवासी राजेश कुमार से हुई।राजेश कहते है कि एक वर्ष से इनके घर तक पानी नहीं आ रहा है क्योंकि पानी का पाइप घर तक नहीं गया हुआ है।