बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से गौरव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद कासिद से हुई। मोहम्मद कासिद यह बताना चाहते है कि जल को बचाना चाहिए । पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। जितना जल का जरूरत हो उतना ही उपयोग करना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड के दो नंबर वार्ड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सलीम से हुई। सलीम यह बताना चाहते है कि उनके घर के दवराजा के सामने लगा हुआ नल - जल का पाइप टूट गया है। जिसके कारण पानी बह रहा है। लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। वह चाहते है कि इसका समाधान जल्द किया जाए और साफ़ पानी की व्यवस्था किया जाए।

बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड के सन्देश पंचायत के वार्ड 1 से कुमार गौरव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते है कि वह लोगों के घर - घर जा कर पानी को बर्बाद नहीं करने की सलाह देते है। नल का उपयोग करने के बाद बंद कर देना चाहिए।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से सतीश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ये नल जल के चालक है। नल जल पानी टंकी का पाइप जगह जगह फटा हुआ है। पानी टंकी का नीचे प्लास्टर नहीं हुआ है। ध्वस्त होने से पानी लीक होता है। इसकी शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही ये चालक है और इन्हे वेतन नहीं मिलता है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि घर का सारा कचड़ा इधर उधर नहीं फेंकना चाहिए। इसके लिए डस्टबिन रखे और कचड़ा का निपटान उसी में करना चाहिए ताकि प्रदूषण न बढ़े

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जगह जगह पानी टंकी टूटा हुआ रहता है। इसे मरम्मत करवाना चाहिए। साथ ही जो किसान खेत में पीने का शुद्ध पानी पटाते है ,ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे में पानी की बर्बादी होती है।खेतों में पानी देने के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कचड़ा इधर उधर नहीं फेंकना चाहिए।कूड़ा को कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए। कचड़ा इधर उधर फेंकने से प्रदुषण होता है और हानि भी होता है

बिहार राज्य के भोजपुर जिला के सन्देश प्रखंड से रितिक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रखंड के वार्ड 5 के वार्ड सदस्य से बातचीत किया। बातचीत के दौरान वार्ड सदस्य ने बताया कि उनके क्षेत्र में सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते है, जिस कारण क्षेत्र में गन्दगी फैली रहती है। प्रतिदिन सफाईकर्मी को सफ़ाई के लिए क्षेत्र में आना चाहिए और नाली में भी दवाई का छिड़काव होना चाहिए

बिहार राज्य के भोजपुर जिला से रितिक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वकील से बातचीत किया। बातचीत के दौरान वकील ने बताया कि उनके क्षेत्र में नियमित रूप से पानी नही आता है। और नहर में गन्दगी रहता है

बिहार राज्य के भोजपुर जिला के सन्देश प्रखंड से ब्रजेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गाँव में नल जल योजना का टंकी टूट गया है। गाँव वालों को पानी की काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जब से चुनाव जीते है तब से नल जल चालू नहीं हुआ है।गली नली में जितना नल जल का पाइप लगा है पूरा टूट गया है। कोई कर्मचारी क्षेत्र में नहीं आते है।