बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संध्या देवी से हुई।संध्या कहती है कि स्वच्छता अभियान जो चलाया जा रहा है ,वो अच्छा है। घर में शौचालय होना चाहिए क्योंकि बाहर जाने से बहुत गन्दगी फ़ैलती है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से निरु देवी से हुई।निरु ने बताया कि जल ही जीवन है।जल बचाना चाहिए और बीमारी से बचने के लिए साफ़ सफाई से रहना बहुत ज़रूरी है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उदय कुमार से हुई।उदय कहते है कि साफ़ सफाई रहेगा तो हर व्यक्ति बीमारी मुक्त रहेगा। जल बचाएगे तो भविष्य के लिए अच्छा होगा।पानी बचेगा

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वच्छता प्रवेक्षक राम ज्ञान सिंह से हुई। राम ज्ञान सिंह कहते है कि स्वच्छता का कार्यक्रम लोगों के लिए फायदेमंद है। डोर टू डोर कचड़ा का उठाव हो रहा है।इससे गाँव और घर साफ़-सुथरा दिख रहा है।इसमें सूखा और गीला कचड़ा का उठाव अलग अलग होता है।गीला कचड़ा से कम्पोस्ट खाद तैयार किया जाता है।जो खेत में उपयोग किया जाता है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से महरेन्दर कुमार शाह से हुई। महरेन्दर कहते है कि वार्ड नंबर छह में सभी लोग पानी का बचाव कर रहे है। साफ़ सफाई का भी ध्यान रखते है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जयवंती देवी से हुई। जयवंती कहती है कि वार्ड नंबर आठ में अच्छा से पानी आ रहा है। पानी अच्छा से आएगा तो पैसा देंगे। पानी का भी बहाव नहीं करते है ताकि मच्छर उत्पन्न न हो

बिहार राज्य के भोजपुर जिले के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सन्देश प्रखंड में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को परेशानी हो रहा है। समय से पानी नहीं आ रहा है।पानी की समस्या का निदान जल्द से जल्द होना चाहिए

बिहार राज्य के भोजपुर जिले के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड सचिव विष्णु शंकर सिंह से हुई ,विष्णु कहते है कि 1 नंबर वार्ड में लोगों के पास पानी कनेक्शन पहुँचा है,पर पानी नहीं पहुंच पाया है। बहुत लोगों का घर पानी के नए कनेक्शन से वंचित हैं ।समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए

बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड से मनोज सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह पूछना चाहते है कि जल से सम्बंधित जैविक संदूषण की जांच कराने के लिए पंचायत में किससे संपर्क करना होगा ?

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से रामाज्ञान सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि पंचायत में एफटीके कहाँ मिलेगा ?