बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के वार्ड नंबर 10 से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ऊँचाई के कारण घर में पानी नहीं पहुँच पाता है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के पंचायत रामासाढ़ के वार्ड 2 के वार्ड सचिव आशु राय मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उनके क्षेत्र में तीस से चालीस घर ऐसे हैं जहाँ पानी नहीं जा रहा है। जबकि वो अपने पंचायत में हर समय काम करते रहते हैं। लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए वो सरकार से चाहते हैं कि उनलोगों पर ध्यान दिया जाए

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के पंचायत रामासाढ़ के वार्ड 2 से वार्ड सदस्य जो की ऑपरेटर भी हैं मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उनके क्षेत्र में पानी का मेन पाइप फट गया है। जिसके कारण 50-60 घरों में पानी नहीं पहुँच पा रहा है। टंकी के पास ढलाई करना भी बहुत जरूरी है। मेन पाइप फटने से पूरे वार्ड में पानी की समस्या है। इस समस्या पर जल्द ध्यान दे कर सही करवाने का कष्ट करें

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के पंचायत रामासाढ़ के बारा ग्राम के वार्ड 2 से अम्बिका कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि ये नल जल की पंप ऑपरेटर है।इनका एक साल से पैसा नहीं आ रहा है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के पंचायत रामासाढ़ के बारा ग्राम के वार्ड 2 से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि पानी का नया कनेक्शन चाहिए। पानी की बहुत समस्या हो रही है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के पंचायत रामासाढ़ के बारा ग्राम के वार्ड 2 से रूना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि नल जल का पानी नहीं मिल रहा है।पानी का नया कनेक्शन चाहिए

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के पंचायत रामासाढ़ के बारा ग्राम के वार्ड 2 से संजय सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि टोटी में पानी नहीं आ रहा है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के पंचायत रामासाढ़ के बारा ग्राम के वार्ड 2 से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ऊँचाई के कारण पानी नहीं आ रहा है।घर में टोटी भी ख़राब हो गया है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के पंचायत रामासाढ़ के बारा ग्राम के वार्ड 2 से राजेश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि पानी की बहुत समस्या हो रही है इसलिए पानी का नया कनेक्शन लेना है। दो सौ से ढ़ाई सौ फ़ीट पाइप का कनेक्शन लेना है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के पंचायत रामासाढ़ के बारा ग्राम के वार्ड 2 से रामा शंकर सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि क्षेत्र में बराबर बिजली की स्थिति ख़राब होती रहती है।दो सौ फ़ीट का दूरी में घर तक पानी का कनेक्शन ले जाने में खर्च लगेगा।पानी का कनेक्शन लेना है।सड़क की बदहाल स्थिति को भी सुधरवाना है।