बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनू साहनी से हुई। मोनू साहनी कहते है कि भोजपुर मोबाइल वाणी पर कार्यक्रम दस्तक दल अभियान- तनी बात त सुनी भाग 2 में सामुदायिक जल प्रबंधन और जल शिक्षा की जानकारी दी गई है।लोगों को जल संचयन करना चाहिए। जल शिक्षा भी चलाना चाहिए। छोटे बच्चों को घरों में और स्कूल में कार्यक्रम चला कर जल का महत्व और जल प्रबंधन की जानकारी देनी होगी।सभी लोगों में जल को लेकर जागरूक करना होगा।