Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू आलू की खेती के लिए किस्म का चयन और लगाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कोमल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम मेरी जमीन मेरा अधिकार को सुन कर उनके जीवन में बहुत अच्छा बदलाव आया है। इस कार्यक्रम को सुन कर उन्हें जानकारी मिली की महिलाओं का शिक्षित होना और आत्मनिर्भर होना बहुत जरुरी है। इसलिए वो अब अच्छी तरह से पढ़ाई करती हैं और उच्च शिक्षा के लिए भी प्रयास करेंगी। जिससे की वो आगे चल कर आत्मनिर्भर बन सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सनीशा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम मेरी जमीन मेरा अधिकार को सुन कर उनके घर में काफी बदलाव आया है। उनके दादा जी ने घर की महिलाओं को भी जमीन में हिस्सा दिया और अब उनकी माँ और भाभी उस पर खेती कर रही हैं। यह कार्यक्रम सुन कर महिलायें आत्मनिर्भर हो रही हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने संगीता कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम मेरी जमीन मेरा अधिकार को सुन कर उनके घर में काफी बदलाव आया है। उनकी माँ के नाम पर जमीन हैं और वो इस पर खेती भी करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी की यह कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है। इसके साथ ही महिलाओं का आत्मनिर्भर होना क्यों जरुरी है, इन सभी बातों से अवगत करवाया। अब बहुत सी महिलायें जागरूक हुई हैं और अपने अधिकारों और अपने भविष्य के लिए आगे आने का प्रयास भी कर रही हैं
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फूलगोभी की रोपाई से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
साथियों , अनेकता में एकता का प्रतीक हमारे देश भारत ने खुद में कई विविधताओं को अपने अंदर समेटा हुआ है और पुरे साल पर्व - त्योहारों से यहां का वातावरण ऊर्जावान बना रहता है। एक पर्व जाता है और दूसरा पहले से ही दस्तक देने के लिए तैयार रहता है।इसी कड़ी में आज हम मना रहे हैं - दीपों का पर्व, दीपावली। साथियों इसी दिन भगवान श्री राम 14 साल के बाद ,अपने वनवास को पूरा कर के जब अयोध्या वापस लौटे थे,तब उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पुरे अयोध्या को दीप जलाकर रौशन किया था और खुशियां मनाई थी। तब से लेकर हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोषव्यापिनी अमावस्या तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस दिन पुरे घर की सफाई की जाती है और माता लक्ष्मी एवं गणेश जी की पूजा की जाती है. लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार रंग बिरंगे बत्तियों ,तोरण ,फूलों ,रंगोली, इत्यादि से अपने घरों को सजाते हैं और इस अवसर पर तरह - तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर खुशियां मनाई जाती है और मिठाइयां बाटी जाती है। तो दोस्तों ,आइए आज दीपावली के दिन आशावादी दीपक जला कर पूरे विश्व के लिए सुख,शांति,समृद्धि,और प्रेम की कामना करें।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वर्षा कुमारी से हुई। वर्षा कुमारी मोबाइल वाणी के कार्यक्रम सुनकर यह बताना चाहती है कि महिलाओं को सशक्त होना चाहिए। महिलाओं को पूरी तरह से अधिकार मिलना चाहिए। महिला को समाज में सम्मान मिलना चाहिए। जिससे महिलायें मजबूत होंगी।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल सिंह से हुई। राहुल सिंह यह बताना चाहते है कि वह मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला के जमीनी अधिकार के बारे में सुना। उनका कहना यह भी है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। उनको समाज में सम्मान मिलना चाहिए। महिला को बराबरी का दर्जा मिलेगा तो वह मजबूत बनेगी। जिससे हमारी समाज का विकाश होगा।