चोरों ने मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और घर में रखे गोदरेज का लाॅक तोड़कर तीन सोने का चेन, एक सोने का हार, एक सोने का मांग टीका, पांच सोने कि अंगुठी व एक चांदी का पायल चुरा लिया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह लगभग सात बजे के आसपास सर्वोत्तम क्लासेज के संचालक गोह निवासी अंकित कुमार अपने क्लास में बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे तभी उन्हें दाएं पैकेट में रखे मोबाइल से गर्माहट का अहसास हुआ देखा तो धुआं निकल रहा था। आनन-फानन में मोबाइल निकालकर जैसे ही बाहर फेंका तो मोबाइल ब्लास्ट कर गया। घटना में कोचिंग संचालक के के दाये पैर का जांघ व अंगुली थोड़ा बहुत झुलस गया।

गोह पुलिस ने शादी की नीयत से विवाहिता को अपहरण करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। आरोपित युवक और उसके सहयोगी साथी ने मिलकर एक विवाहिता को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था तब से दोनों युवक फरार रह रहा था। जिसे गुप्त सूचना पर दोनों को गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के अहियापुर से गिरफ्तार कर लिया है।

यज्ञशाला के परिक्रमा करने के दौरान एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने वाली तीन महिलाओं के गैंग को गिरफ्तार किया गया है। गया जिले के आंती थाना मुख्यालय गांव की रहने वाली पूनम कुमारी बीते दिन गोह में आयोजित यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञशाला की परिक्रमा कर रही थी तभी तीन महिला आगे पीछे से उसे घेर लिया और गले से उसका सोने का मंगलसूत्र काट लिया। इस बात की सूचना पीड़िता द्वारा तत्काल गोह थाने को दी गई। जहां गोह पुलिस ने पीड़िता के बताएं गए हुलिया, कपड़ों के रंग इत्यादि के निशानदेही पर तीनों चेन स्नेचर महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां कड़ाई से पूछताछ के बाद बताया कि तीनों महिला आपस में सगी बहन है।

गिरफ्तार अभियुक्त पर गोह थाना में मारपीट करने के मामले में कांड संख्या 79/22 दर्ज कराया गया था और यह बहुत दिनों से लगातार फरार चल रहा था।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पीड़िता ने गोह थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पीड़िता ने बताया कि एक लाख रुपए की फरमाइश पूरी नहीं करने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।