गोह प्रखंड के उपहारा थाना के बुधई गांव व बंदेया थाना के सिमरहुआ गांव में एनआइए की टीम ने गुरुवार की सुबह छापेमारी की। एनआइए की टीम के साथ स्थानीय थाना की पुलिस और सीआरपीएफ के जवान छापेमारी अभियान में शामिल थे। छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। माओवादी नेताओं के घर से मोबाइल का सिम जब्त किया गया है। स्वजन के बैंक पासबुक की भी डिटेल्स के साथ अन्य दस्तावेज लिया है।
गोह पुलिस ने थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव से भारी मात्रा देशी शराब व जावा महुआ बरामद किया है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह मुंजहडा़ गांव के दर्जनों ग्रामीण शराब माफियाओं से परेशान होकर गोह थाने पहुंचकर उक्त गांव में सरेआम शराब बिक्री की जानकारी पुलिस को दिया जिसके बाद गोह पुलिस ने कार्रवाई किया। कार्रवाई के दौरान चमनपुरा गांव छापेमारी कर तीन शराब भट्टीयों को ध्वस्त किया। जिसमें 82 लीटर देशी शराब के साथ 595 लीटर जावा महुआ को बरामद किया। साथ ही तीनों भट्टीयों से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
गोह थाना क्षेत्र के चपरा मध्य में चोरों ने विद्यालय का स्टोर रूम का ताला तोड़कर एमडीएम का राशन चुरा लिया है। प्रधानाध्यापक ने जानकारी के बाद जब आकर स्टोर रूम का निरीक्षण किया तो 50-50 किलो का 25 बोरा चावल कुल मात्रा 1250 किलो, 20 किलो दाल, 50 किलो आलू गायब था। प्रधानाध्यापक ने गोह थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
पूजा के पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों व स्वच्छता विभाग के कर्मी सहित विभिन्न स्वंयसेवी संगठनों के कार्यकर्ता तालाबों और नदी तटों की सफाई में जुटे हुए थे। पूजा समाप्त होने के बाद साफ-सफाई का काम भूल गए। फूल, गन्ने के पत्ते, दीपक, अगरबत्ती के पैकेट के अलावा तटों पर बड़े पैमाने पर दोना, पत्तल, टूटे फूटे खिलौने आदि कचरे का ढेर लगा हुआ है।
Transcript Unavailable.
पीड़ित ने बताया कि छठ पर्व करने के लिए मैं अपने ससुराल चला गया था। जब मकान मालिक के द्वारा सूचना मिला कि मुख्य दरवाजे का ताला टुटा हुआ है तो मैं सूचना मिलते ही अपने रुम पर आया तो देखा कि मेरे कमरे का भी ताला टुटा हुआ है। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और रुम में पड़े बक्से से पचास हजार रुपए नगद, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल एवं गैस सिलेंडर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है।
बन्देया पुलिस ने थाना क्षेत्र के साव विगहा पुल के समीप से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक जब्त भी जब्त किया गया है। गुप्त सूचना मिली कि साव विगहा के समीप कारोबारी अपने बाइक से शराब लेकर जा रहा है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।
गोह प्रखंड के उपहारा पुलिस ने बैजलपुर घाट से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक भाग निकला। पुनपुन नदी के बैजलपुर घाट से एक ट्रैक्टर द्वारा बालू उठाव किये जाने की सूचना मिली। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
गोह पुलिस ने थाना मुख्यालय स्थित पीएनबी बैंक के समीप से लूटकांड के दो आरोपियों को एक लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से दो स्मार्टफोन, 13000 नगद रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। विदित हो कि 6 नवंबर को असेयास गांव निवासी रेखा कुमारी एसबीआई बैंक से पैसे निकासी कर लौट रही थी जैसे ही गोलापर के समीप पहुंची थी कि दो बाइक सवार अपराधियों ने झपाटा मारकर थैले में रखे 34000 रुपये लेकर फरार हो गए थे।
गोह थाना मुख्यायल स्थित गोलापर के समीप से एक महिला से बाइक सवार उचक्कों ने रुपया का थैला झपटकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह एसबीआई बैंक से 30 हजार रुपये की निकासी कर पैसे को थैले में रख दिया साथ ही पहले से उसमें और 4 हजार रुपए रखी हुई थी। उसके बाद गोह बाजार की ओर पैदल लौट रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने थैले को झपट लिया और धक्का देकर तेज रफ्तार से फरार हो गया।
