Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
उपहारा पुलिस ने दो लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। सूचना मिली कि शराब तस्कर द्वारा महुआ शराब झोला में रखकर गांव में घूम-घूमकर बेचा जा रहा है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तस्कर को शराब के साथ धर दबोचा।
गोह पुलिस ने डिहुरी पंचायत के रामपुर गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। विदित हो कि शराब तस्कर बबन चौधरी पर अवैध शराब निर्माण व बिक्री करने के मामले में गोह थाना में कांड संख्या 363/23 दर्ज किया गया था।
उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ के समीप से बुधवार की रात्रि एक पिकअप वैन से छः मवेशियों को बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली की पशु तस्करों द्वारा उक्त वैन से जानवरों को ले जाया जा रहा है। गश्ती पुलिस को देख पिकअप वैन चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर छः मवेशियों को बरामद किया। मामले में गो ज्ञान फाउंडेशन के प्रबंधक आर लता देवी के बयान पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कांड संख्या दर्ज कराया है। बरामद मवेशियों में पांच बैल एवं एक गाय को देवकुंड गोशाला को सुपुर्द कर दिया गया है।
Transcript Unavailable.
गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय चपरा से एमडीएम का 14 बोरा चावल चोरी हो गई है। 25 दिन के अंदर इस विद्यालय से दूसरी बार चावल चोरी की घटना घटी है। इससे पूर्व 20 नवंबर को भी 25 बोरा चावल चोरी हुई थी।
शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले हसपुरा प्रखंड के पीरु गांव निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक मुश्ताक खान (78) का निधन इलाज के दौरान दिल्ली में 2 नवंबर को अचानक हो गया था। मुस्लिम रीति रिवाज के साथ पीरू में उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन की सूचना पर पहुंचे गोह के पूर्व विधायक सह रालोजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणविजय कुमार ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संत्वाना देते हुए कहा मरहूम शिक्षक रोहतास जिले के कछंवा थाना क्षेत्र के भरेथा गांव के रहने वाले थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
