कहते हैं चुनौतियां हमेशा हौसलों का इम्तिहान लेती हैं। इसी सोच को आधार बनाकर गोह प्रखंड के देवकुंड गांव निवासी किसान महेन्द्र राम की सुपुत्री सबिता कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर चयनित हुई है। जीवन के कई विषमताएं, बाधाएं, कठिनाइयां झेलने के वावजूद अपने भाई के प्रेरणा एवं उचित मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है।
गुरुवार को गोह थाना क्षेत्र के बहुरिया बर्मा मोड़ के समीप ऑटो पलटने से चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर किया गया है।
गोह प्रखंड मुख्यालय के गोला पर बबलू सिंह की अध्यक्षता व धीरज सिंह चौहान के संचालन में गोह प्रिमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जानकारी देते हुए संयोजक ने बताया कि इस वर्ष जीपीएल में कुल 16 टीम भाग लेगी और प्रत्येक मैच सोलह ओवर का मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा। 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला जाएगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
