Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि मोबाइल वाणी से जुड़ने के बाद जीवन में काफी बदलाव आया है। मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम मेरी जमीन मेरा अधिकार सुनने के बाद यह जानकारी मिली की कैसे अपने पिता की संपत्ति में हक लिया जा सकता है। कैसे हम अपने जीवन की आर्थिक समस्या को दूर कर सकते हैं अपने अधिकारों का प्रयोग कर के और अपने बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को जब उनका अधिकार मिलेगा तो महिलाएं मजबूत होंगी। जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो गाँव समाज मजबूत होगा क्योंकि एक घर को चलाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है, महिलाएं परिवार को अच्छी तरह से जोड़ कर रखती हैं। इसलिए महिलाओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आगे लाने के लिए उन्हें भूमि में अधिकार दिया जाना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा और रोजगार तक पहुँच बनाने में उनकी सहायता करनी चाहिए
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि कुछ महिलाओं का कहना है कि जमीन में उनका अधिकार होना अच्छा है। पुरुषों का कहना है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार दे दिया जाता है तो वह अपने आप में गर्व महसूस करती है। अगर उनका पति महिला के नाम से जमीन की रजिस्ट्री करवाते है तो उनका सामान करना चाहिए।
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि एक पति ने अपनी पत्नी के नाम जमीन कर दिया जिसके बाद पत्नी जमीन के कागज़ात लेकर फरार हो गयी। इसीलिए बाकि लोगों की सोच हो गयी की महिला ऐसी ही है और उन्हें जमीन का अधिकार नहीं देना चाहते है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं अपनी मर्जी से खेती या व्यवसाय कर आत्मनिर्भर होंगी। महिलाओं का आत्मबल बढ़ेगा वो सशक्त बनेगी। अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी और बेरोजगारी के कारण महिलायें बहुत असहाय महसूस करती हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह बहुत जरुरी है की महिलाओं को भूमि अधिकार मिले। उन्हें अच्छी और उच्च शिक्षा दिया जाए। इससे वो अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती हैं। इसके साथ ही उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने अधिकारों का प्रयोग कर विकास कर पायेंगी। अशिक्षित महिलाओं के लिए सरकार को उन्हें छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि गरीबी दूर करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी यह है की परिवार के सभी लोग शिक्षित हो। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता में वृद्धि एवं बदलाव आता है। शिक्षित परिवार व्यवसाय कर अपने परिवार को आर्थिक परेशानियों से बचा सकता है। शिक्षा के माध्यम से ही विकास के रास्ते खुलते हैं। इसलिए जरुरी है की ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल और शिक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ हो। जिससे छोटे बच्चों का भविष्य शिक्षा के अभाव में अंधकार में ना डूबे
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को अपने जीवन के निर्णय खुद लेने चाहिए। इसके लिए महिलाओं को अपने घर के सदस्यों से बात कर अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठानी होगी। जब घर के पुरुष ही महिलाओं को सहयोग करेंगे और साथ देंगे तो समाज में भी महिला अपनी अहम भूमिका निभा सकती है। इसलिए महिलाओं को अपने हक के लिए आवाज उठानी ही चाहिए
