गोह प्रखंड के देवकुंड स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक व रसोईया के बीच हुए विवाद में विद्यालय में पढ़ने आए बच्चों को नहीं दिया गया मध्याह्न भोजन। दोनों के बीच हुए विवाद से आसपास के दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लगभग एक घंटे तक विद्यालय से लेकर मुख्य सड़क कहासुनी होती रही इस बीच प्रभारी व रसोईया ने एक दूसरे पर जमकर गंभीर-गंभीर आरोप लगाए। इस संबंध में बीईओ ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिली है मामले की छानबीन की जा रही है।
