गोह प्रखंड के देवहरा-पथरौल स्थित गांधी मैदान में देवहरा गांव निवासी शहीद संतोष मिश्रा के स्मृति में आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को कंचन नगर की टीम ने तिलौती की टीम को 9 विकेट से पराजित किया। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलौती ने निर्धारित सोलह ओवरों में तीन गेंद शेष रहते हुए 96 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी कंचन नगर की टीम ने नौवें ओवर में एक विकेट गंवाकर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।