गोह थाना क्षेत्र के गया-दाउदनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 120 पर कैथी बेनी मोड़ के समीप शनिवार की सुबह एक ऑटो पलट जाने से मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र घायल हो गए हैं। घायल छात्रों को स्थानीय लोगों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो जप्त कर थाना लाया है।
