गोह प्रखंड के चपरा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि गांव के ही तीन आदमी गाली गलौज करने लगा, मना किया तो गर्दन पकड़कर मारपीट करने लगा। जाते समय उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी के साथ जाति सूचक शब्द का उपयोग कर नौकरी से हटवाने की धमकी दिया है।
