दाउदनगर थाना क्षेत्र के कनाप पंचायत के कंचन नगर में उप मुखिया शैलेंद्र कुमार के घर में अचानक अगलगी की घटना घटी, जिससे लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है कि जिसके कारण अचानक घर में आग लग गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
