देवकुंड स्थित गंगाधारी हाई स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र कुमार के अध्यक्षता व शिक्षक संतोष कुमार के संचालन में किया गया। संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथि के रूप में मठाधीश कन्हैयानंद पुरी, प्रखंड शिक्षा परियोजना पदाधिकारी विवेक कुमार, स्थानीय मुखिया सत्येंद्र यादव, शिक्षाविद डॉ आशुतोष मिश्रा की उपस्थिति में संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। साथ ही सरकार के द्वारा छात्र हित में चलाई जा रही सारी योजनाओं का बृहद रूप से जानकारी दी गई। वहीं छात्रों ने विद्यालय की सबसे मूल समस्या भवन निर्माण पर पदाधिकारी से चर्चा किया।