बिहार के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए औरंगाबाद जिले के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के तत्वावधान में सरकार द्वारा दी गई नई स्टार्ट-अप नीति की स्वीकृति उद्योग जगत व जिले के छात्र छात्राओं के लिए विशेष लाभदाई साबित होगी। उक्त बातें गोह प्रखंड मुख्यालय निवासी सह स्टार्टअप लीगल पुणे के संस्थापक सह वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय के गौतम बुद्ध नगर भवन में बिहार के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई स्टार्ट-अप नीति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
