देवकुंड में आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट प्रुडेंशियल कप के दूसरे सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में अमझर की टीम ने रायपुर बंधवा की टीम को छः विकेट से पराजित किया। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंधवा की टीम ने निर्धारित सोलह ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 158 रनों का लक्ष्य रखा वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी अमझर की टीम ने अंतिम ओवर के अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच को जीत लिया। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के इम्पू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
