च्यवनाश्रम स्पोर्टिंग द्वारा ब्राह्मलिन मंहत केदारपुरी व महंत अखिलेश्वरानंद पुरी के पुण्य स्मृति में प्रखंड के देवकुंड स्थित युवा खेल परिसर में आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट प्रुडेंशियल कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में शुक्रवार को रायपुर बंधवा की टीम ने चावल बाजार की टीम को छः विकेट से पराजित किया। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चावल बाजार की टीम ने निर्धारित सोलह ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 153 रनों का लक्ष्य रखा वहीं जवाब में उतरी रायपुर बंधवा की टीम ने तेरहवें ओवर में चार विकेट गंवाकर कर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। शानदार खेल प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के अर्जुन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।