गोह प्रखंड में डाक सेवक संघ की अनिश्चतकालीन हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गयी जो दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे डाक सेवक शामिल हुए तथा जमकर नारेबाजी की। मुख्य रूप से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग रखी गयी। इसके अलावा उनकी मांगों में स्थायीकरण, आठ घंटे काम, पेंशन मुहैया कराने, ग्रैच्यूटी में बढ़ोतरी, सामूहिक बीमा का लाभ देने, मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने, सभी शाखा कार्यालयों को अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस करने आदि शामिल हैं। डाक सेवकों के हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आंशिक तौर पर कामकाज प्रभावित हुआ है।