एलईडी वैन से आम जनता के लिए केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पंचायत में लोगों को दिखाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में कृषि विज्ञान, अटल पेंशन योजना, उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान योजना , आयुष्मान भारत योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, पोषण योजना, जल जीवन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई। ड्रोन के माध्यम से फसल में दवा छिड़काव की विधि दिखाई गई।