गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति के द्वारा शनिवार को नई चेतना अभियान पहला बदलाव की ओर लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा रोकने के मुद्दों को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को प्रखंड कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी एवं जीविका बीपीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीओं ने जागरूकता अभियान में शामिल महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध लागू कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार के हिंसा जैसे भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, बेटा पैदा करने के लिए अनुचित दबाव देना, आर्थिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, दहेज प्रथा, आदि विषयों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
