औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के पत्रकार बबलू कुमार के निधन पर गोह के पत्रकारों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवीयो की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत युवा पत्रकार के सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। उपस्थित लोगों ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरा सहानुभति प्रकट करते हुए सरकार से पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की गई।