धान अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में धान फसल की अधिप्राप्ति की शुभारम्भ की गई। जिसमें एक किसान द्वारा 65 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि धान अधिप्राप्ति में छोटे एवं सीमांत किसानों को ज्यादा तरजीह देनी है, जिससे कि उनको इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। धान अधिप्राप्ति एक सरकार की महत्वपूर्ण एवं महत्वकांक्षी योजना है, जिसमें किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सही से प्राप्त हो पाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा किसानों तक इसका पहुंच आवश्यक है। वहीं धान अधिप्राप्ति व राइस मिल का शुभारंभ होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है।
