रविवार को गोह थाना परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के बनाए गए कानून के तहत ही हमलोग भी पुलिस की नौकरी करते हैं। हम सबको बखूबी संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज बनता है।