गोह प्रखंड के झिकटिया पंचायत अंतर्गत खेपुर गांव निवासी धनंजय यादव का पित्तशय कैंसर का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। जहां दो यूनिट खून की जरुरत है लेकिन परिवार वाले खून देने से मुकर गए। ज़ब फ़ोन के माध्यम से कैंसर पीड़ित से बात हुई तब उसने कहा कि हम खेत बेचने वाले थे लेकिन समाजिक कार्यकर्ता के सहयोग मिला तब हमारा दिल्ली एम्स मे एडमिसन तो हो गया लेकिन जो सबसे बड़ी दिक्कत खून कि हो रही है।
