दीपावली व छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए शुक्रवार को गोह थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष व बीडीओ ने लोगों से शांति पूर्वक दोनों पूजा मनाने की अपील की। सभी पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि लाइसेंस लेकर ही मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम करें। पूजा व विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। छठ पूजा के लिए घाटों का सत्यापन जरूरी है।