धनतेरस पर्व पर प्रखंड के विभिन्न बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई है। गोह प्रखंड मुख्यालय सहित देवकुंड, उपहारा, महदीपुर, देवहरा सहित अन्य प्रमुख बाजारों में अस्थाई दुकानें लग गई हैं। शुक्रवार को आभूषण दुकानों के साथ मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रानिक्स सामान, बर्तन की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इलेक्ट्रॉनिक समानों के साथ मिट्टी के दियों की मांग बाजार में ज्यादा देखने को मिली।