दो सप्ताह से चल रहे बीज वितरण के दौरान प्रखंड क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम किसान कार्यालय पहुंचकर बीज प्राप्त कर रहे हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रबी महोत्सव के उपरांत सरकारी दर पर सुचारू रूप से चना एवं मसूर का बीज वितरण किया जा रहा है। कई दिनों से यह कार्य प्रखंड स्तर पर चल रहा है। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि उनका पूरा प्रयास है कि प्रखंड के सभी पंचायतों के किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज प्राप्त हो तथा बीज लेने में किसी भी किसान को परेशानी उत्पन्न नहीं हो।
