डीएम ने कहा कि बिहार में चौथा कृषि रोड मेप जारी हुआ है। कृषि स्टार्टअप के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह 100 ऐसे उद्यमी को तैयार कर रहे हैं जो कृषि क्षेत्र में कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने मिश्रित खेती पर बल देते हुए कहा कि किसान 80% खेत में पारंपरिक खेती करें। लेकिन कम से कम 20% खेत में ऐसी प्रयोगात्मक खेती करें जिसमें अधिक मुनाफा है। इससे किसानों का काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि उद्यम को बढ़ावा दे रही है।
