गोह प्रखंड मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगे लाइट, मधूर सांउड, प्राकृतिक फुल व भव्य तोरणद्वार बनाया गया है। प्रत्येक दिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। पूरे गोह नगरी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कथावाचक जगद्गुरु वेद मार्तंड स्वामी गोपालाचार्य ने श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन राजा परीक्षित के कथा पर प्रकाश डाला।