कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खेजड़ाहाट गांव की गौशाला में मौसम से के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर बी एस गुप्ता, डॉक्टर बी के जैन ,डॉक्टर हेमंत कुमार द्विवेदी तथा मौसम विशेषज्ञ इंदर सिंह मिश्रा ने भाग लिया। उद्यान विभाग की ओर से सुनील कुमार कौरव सहायक संचालक उद्यान विशेष रूप से उपस्थित रहे।किसानों से चर्चा करते हुए मौसम आधारित गतिविधियों के माध्यम से किसानों को अपनी फसलों की देखभाल करने और मौसम के कारण उगने वाले कीड़े बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
अशोकनगर शहर में विधायक हरी बाबू राय रविवार को निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण करने के लिए बाढ़ क्रमांक 8 में इंची टेप लेकर पहुंच गए। इसी दौरान उन्होंने सड़क की नपती करवा डाली, जब उन्होंने देखा कि वार्ड में घटिया निर्माण किया जा रहा है, तो इस बार इंजीनियर से फोन पर बात की हालांकि वह इसे सही बता रहे थे। इस पर विधायक ने कहा मैं खुद इंजीनियर रहा हूं मुझे दाएं वांए मत बताओ। यह काम गुणवत्तापूर्ण नहीं है। विधायक हरी बाबू राय ने बताया कि सुबह के समय से वार्ड क्रमांक 8 के लोग मुझे फोन करके बता रहे थे कि यहां पर सड़क बनाई जा रही है, जो गुणवत्ता पूर्वक नहीं बन रही है।
जिले में बायपास रोड स्थित श्री कृष्णा संस्थान में योग किशोर मंदिर की कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुईं ।दोपहर के समय से शुरू हुई और शाम तक चली, कलश यात्रा बायपास रोड, पछाड़ी खेड़ा रोड, ओवर ब्रिज, गांधी पार्क, पुराना बाजार रोड, स्टेशन रोड, इंदिरा पार्क, सुभासगंज, अंडर ब्रिज से निकलकर कर तायड़े कॉलोनी के बाद मंदिर पर समापन हुआ।
अशोकनगर की जिला अस्पताल में बुधवार को अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे एवं एसडीएम अनिल बावरिया निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कोई डॉक्टर अनुपस्थित मिले उन पर अनुपस्थिति दर्ज कर दी। अस्पताल में पहुंचने के बाद उन्होंने सभी वर्णों का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने देखा कि कई जगह पर बेहतर साफ सफाई दिखाई नहीं दी। साथ ही जब वह एनआरसी वार्ड में पहुंचे तो वहां पर केवल दो बच्चे ही मिले। कलेक्टर ने बताया कि मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की स्थिति देखना था।
जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान नेहरू युवा केंद्र ने यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन 11 से 17 जनवरी तक किया गया जिसमें नेहरू युवा केंद्र के 25 सेवकों ने वाहन चालकों को यातायात पुलिस के सहयोग से यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया ।जिसे हर व्यक्ति को जानना आवश्यक होता है ।
दोस्तों, “चलो चलें" इस एपिसोड में में आप सुनेंगे अयोध्या के बारे में, जो अयोध्या के साथ ही साकेत और अवधपुरी भी है। यहाँ आप जानेंगे अयोध्या शहर के इतिहास से लेकर भूगोल तक, खाने के ठिकानों से लेकर घूमने की जगहों तक सबकुछ, जानेंगे उस शहर के बारे में उस शहर के लोगों से कि वे क्या खाते हैं और कहां घूमते हैं ? ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें...
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
इस समय प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत आदिवासियों का सर्वे करा कर योजना का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन अभी भी कई आदिवासी गांव एसे हैं जहां पर उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। वहीं योजनाओं से वंचित लोगों ने मंगलवार को अशोकनगर की कलेक्ट्रेट में ईसागढ़ जनपद के पीपरोदा ग्राम पंचायत के एक दर्जन ग्रामीण आदिवासी पहुंचे। जहां पर उन लोगों के लिए योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर अपर कलेक्टर जी एस धुर्वे को ज्ञापन दिया। आदिवासियों ने बताया कि पीपरोदा ग्राम पंचायत के ओरछा गांव में कई सालों से निवास कर रहे हैं ।लेकिन उनके पास अभी भी रहने के लिए घर, पीने के लिए पानी और चलने के लिए सड़क बिजली आदि की सुविधा नहीं है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गीपालन के लिए जरुरी बातें बता रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
जिले के श्री कृष्ण संस्थान के मंदिर में 22 जनवरी को भगवान युगल किशोर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सोमवार को सुबह ही सैकड़ो वाहनों से लोग शिवपुरी जिले के खतौरा पहुंचे, जहां से हजारों की तादाद में लोग पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए नगर में प्रवेश किये। नई प्रतिमा के आगमन पर शहर के लोगों ने फूलों की वर्षा भी की, युगल किशोर की प्रतिमा जयपुर से मंगवाई गई है। डॉक्टर जय मंडल यादव ने बताया कि मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा कल दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर शहर के मुख्य चौराहों से गुजरेगी।
