"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गीपालन के लिए जरुरी बातें बता रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

जिले के श्री कृष्ण संस्थान के मंदिर में 22 जनवरी को भगवान युगल किशोर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सोमवार को सुबह ही सैकड़ो वाहनों से लोग शिवपुरी जिले के खतौरा पहुंचे, जहां से हजारों की तादाद में लोग पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए नगर में प्रवेश किये। नई प्रतिमा के आगमन पर शहर के लोगों ने फूलों की वर्षा भी की, युगल किशोर की प्रतिमा जयपुर से मंगवाई गई है। डॉक्टर जय मंडल यादव ने बताया कि मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा कल दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर शहर के मुख्य चौराहों से गुजरेगी।

अशोकनगर के विमानो के चबूतरा पर प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही मौजूद थे। यहां जनप्रतिनिधियों ने कई हितलाभ वितरण किये । कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने कहा कि पीएम जनमन योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के विकास की दिशा के केंद्र में सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री जन मन योजना जनजातिय वर्ग के उत्थान के लिए संचालित की गई है।

नियम क्या हैं, ये क्यों बनाए जाते हैं और इनसे क्या बदलता है... इन तीनों सवालों से अक्सर जनता परेशान रहती है, जनता की परेशानी उसे मिलने वाले नित नए सबक के बावजूद भी बनी रहती है। परेशान जनता यह मानना ही नहीं चाहती है नियम उसकी भलाई के लिए ही होते हैं।हमारे देश में नियमों की तब तक ही अहमियत होती है जब तक वे हमारी मौज मस्ती में बाधा नहीं बनते, एक बार अगर ये नियम हमारी मौज मस्ती में बाधा बनने लगते हैं तो हम बिना इनके बारे में सोचे और भविष्य की परवाह किए इनसे बचने की तरकीबें निकालने लगते हैं। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि सरकारों को इस पर पूर्णत प्रतिबंध लगा देना चाहिए, या फिर ऐसे ही थोड़े से पैसे के लालच में उन व्यापारियों को खुली छूट होनी चाहिए जो इसका व्यापार करने में लगे हैं।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए

Transcript Unavailable.

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम बिराजेंगे। इसलिए 16 जनवरी से लेकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक जिले में धार्मिक आयोजन होंगे, इन्हीं कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने रविवार को कलेक्ट सभा कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि सभी धार्मिक स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे, सभी स्थानों पर बेहतर व्यवस्था की जाएगी, कलेक्टर ने कहा कि 22 जनवरी को जिले में दीपावली जैसा माहौल हो, इसमें जिले के नागरिकों की सहभागिता अधिक से अधिक हो, जिले के प्रत्येक मंदिर में 16 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक आयोजन हो एवं साफ सफाई कर्करार रखी जाए।

भगवे वस्त्रधारी बाबा मेरे दरवाजे पर आया और कहा बच्चा आपका हाथ दिखाए। मुझे हाथ दिखाने में कोई इच्छा नहीं थी मैने उसे चले जाने को। वह खड़ा ही था कि इतने में एक और सज्जन सफेद वस्त्र धारी जो साधु से लगते थे आकर खडा हो गए तथा भगवे वस्त्र वाले से पूछा क्या तुम अंतर ज्ञानी हो और उसने जेब में से हाथ निकाल कर बंद मुट्ठी दिखाई और पूछा बताओ इसमें क्या है भगवे कपड़े वाले ने कुछ गणना करके कहा इस हाथ में भांग है। उस सज्जन ने हाथ खोलकर दिखाया तो उसमें भभूती थी। तब उस सफेद वस्त्रधरी ने मुझे और भगवाधारी बाबा से कहा तुम दोनों अपने मन की कुछ बातें सोच लो और एक दूसरे से कह दो यह कहकर वह कुछ दूर पर जाकर खड़े हो गया। मैं इन सब चीजों में विश्वास नहीं करता था परंतु इस तमाशे में कुछ मजा आने लगा मैंने भगवे वस्त्र वाले से कहा कि मुझे अपनी पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता है तथा भगवे वस्त्रधारी ने मुझ से कहा कि मुझे अपनी लड़की की शादी की चिंता है ।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा ,रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन की जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

यातायात नियमों का पालन न करने के कारण सड़कों पर लगातार दुर्घटना हो रही है। नेहरू युवा केंद्र अशोकनगर ने यातायात पुलिस विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह है के अंतर्गत बाइक रैली निकाली। यह रैली राजमाता चौराहे से शुरू हुई जो गांधी पार्क तक निकाली गई । जिसमें नेहरू का केंद्र की तरफ से भेंट 25 प्रतिभागियों को माय भारत की टी-शर्ट व कैंप यातायात पुलिस सुविधा अजीत सिंह एएसआई संतोष शर्मा ने पहनाई।