दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
नमस्कार आज सोमवार 4 मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। __ मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन रविवार को ग्वालियर में कार्यक्रम हुए। राहुल गांधी ने सुबह यहां देवास गार्डन में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद किया। इस दौरान रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव और कांग्रेस से जुड़ीं पूर्व सैन्य कर्मी विंग कमांडर अनुपमा आचार्य भी मौजूद रहीं।अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद के बाद राहुल गांधी पनिहार, घाटीगांव होते हुए मोहना पहुंचे। यात्रा के बीच दोपहर बाद राहुल गांधी I.N.D.I.A. गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए पटना के लिए रवाना हुए। __ मध्य प्रदेश में डेड बॉडी मैनेजमेंट के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य में अब निजी अस्पताल संचालक इलाज के दौरान मरीज की मौत होने पर बकाया बिल की वसूली के लिए डेड बॉडी देने से मना नहीं कर सकेंगे। उन्हें किसी भी हाल में शव परिजनों को सुपुर्द करना ही होगा।स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा बीते साल की गई सिफारिशों के आधार पर यह गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत मृतक के परिजनों की जरूरत को समझते हुए संबंधित नगरीय निकाय से कोऑर्डिनेट कर निशुल्क शव वाहन मुहैया कराने की जिम्मेदारी भी हॉस्पिटल संचालक की होगी। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।
बीते सप्ताह हमने विवाह में कुरितीयां और परपंराओं पर बात की थी। इसे आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह सत्यशोधक विवाह क्या है, और क्या इसे कानूनी मान्यता है, वर्तमान में समाज में इस की आवश्यकता क्यों हैं पर बात करेंगे। भारत में देश आजाद होने के आठ साल बाद 18 मई 1955 को हिंदू विवाह काननू लाया गया था। इस कानून में विवाह योग्य भावी वर वधु इनके बीच होने वाला एक करार कहा गया था। इस के पूर्व डेढ सौं वर्ष पूर्व महात्मा ज्योतिबा फुले ने विवाह की परिभाषा में कबुलायत शब्द का उपयोग किया गया था और सत्येशोधक विवाह पद्यति की शुरूआत की गई थी।
सिवनी जिला पंजीयक श्री उमेश शुक्ला ने बताया कि जिले में स्थित सभी उप जिला मूल्यांकन समितियां से वर्ष 2024- 2025 की गाइडलाइन में वृद्धि हेतु प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं जो शीघ्र ही केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को जिला मूल्यांकन समिति के अनुमोदन उपरांत प्रेषित किए जाने हैं आगामी वित्तीय वर्ष में उप जिला मूल्यांकन समिति के प्रस्ताव अनुसार अचल संपत्ति के बाजार मूल्य में वृद्धि की संभावना है उक्त गाइड लाइन की दरों के संबंध में जन सामान्य के यदि कोई सुझाव हो तो साछयो सहित दिनांक 1 3 2024 से दिनांक 4 3 2024 तक कार्यालय समय में उपस्थित होकर दे सकते हैंl
सिवनी कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल जी की अध्यक्षता में जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में जिले के पंजीकृत गौशालाओं के प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को उपस्थिति रही बैठक में पंजीकृत गौशालाओं को गौशालान उपलब्ध के आधार पर उपलब्ध कराई जाने वाली अनुदान राशि वितरण की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि शासन के निर्देश अनुसार आगामी 6 मार्च 2024 को माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा Www.gopalanboard.mp.gov.in पोर्टल लॉन्च किया जाएगा इस पोर्टल के माध्यम से आगामी समय से जिले की पंजीकृत गौशाला को अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा उल्लेखनीय है कि आज दिनांक तक जिले में अशासकीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कुल 6 मनरेगा द्वारा संचालित कल 15 गौशालय संचालित की है जिन्हें अनुदान राशि का वितरण पोर्टल के माध्यम से किया जाएगाl
सिवनी जिला पंजीयन श्री उमेश शुक्ला ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023 -2024 की समाप्ति पर माह मार्च 2024 में 25 मार्च होली के अवकाश को छोड़कर से सभी अवकाश दिवसो में सिवनी जिले में स्थित समस्त पंजीयन कार्यालय जन सामान्य की सुविधा हेतु दस्तावेजों के पंजीयन करने हेतु खोले जाएंगे इससे कार्यालय कार्य दिवस में जन सामान्य को पंजीयन कार्य करने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही सुविधा जन ढंग से अपने दस्तावेजों का पंजीयन कार्य कर सकेंगेl
सिवनी आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मध्य नजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंगल द्वारा अंतर राज्य सीमा पर अवैध शराब परिवहन अवैध रोकड़ अवैध हथियार एवं रिश्वत की वस्तुओं के परिवहन पर नियंत्रण रखने तथा निर्वाचन अवधि में निर्वाचन में मॉनिटरिंग एवं वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने हेतु अंतर राज्य चेक पोस्ट सेटेवानी में अधिकारी कर्मचारियों का दल गठित कर ड्यूटी लगाई गई है उक्त दल वह निगरानी के संबंधी दैनिक रिपोर्ट नोडल अधिकारी निर्वाचन व्य य लेखा जिला कोषालय अधिकारी सिवनी को प्रस्तुत करेंगेl
सिवनी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के परिपालन में कलेक्टर सिवनी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल जी आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सिवनी जिले के लिए बिना लाइसेंस वाले हथियारों गोला बारूद की जप्ती और सभी लाइसेंस से प्राप्त हथियारों को जमा करने कानून और व्यवस्था अंतर्गत जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति का गठन किया गया है समिति में कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल जी एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री राकेश कुमार सिंह जी है l
सिवनी प्रदेश शासन द्वारा गेहूं उद्पादक किसानों समर्थन मूल्यों पर गेहू उपार्जन का अवसर प्रदान करने के लिए किसान पंजीयन की अवधि 06 2024 तक बढ़ाने के आदेश जारी किये हैँ जिला प्रशासन द्वारा पंजीयन से शेष रहे किसानों से अपील की गई हैँ की निर्धारित तिथि के पूर्व पंजीयन केन्द्रो के माध्यम से अथवा ऑनलाइन प्रकिर्या द्वारा अपना पंजीयन अवश्य करवाये l
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.
