एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेला 18 को सिवनी /शासकीय आईटीआई सिवनी प्राचार्य द्वारा बताया गया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सिवनी में एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन 18 दिसम्बर 2023 को प्रात: 10 बजे से किया जाना है। उक्त मेले में एन. एस. सर्विस इंदौर द्वारा कुल 150 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। चयन के लिए किसी भी व्यवसाय में आईटीआई/डिप्लोमा उत्तीर्ण होना शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। मेले में 18 से 27 वर्ष आयु के पुरूष अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकेंगे। वेतन 16800 रूपये प्रतिमाह होगी। मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा, रिज्यूम के साथ उपस्थिति होना होगा। अप्रेन्टिसशिप हेतु भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी। प्रधानमंत्री नेशनल अपे्रन्टिसशिप मेला में प्रतिभागिता हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 पर समस्त पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते है।
सिवनी जिले के समस्त पुलिस कुर्मी अधिकारियों व कर्मचारियों का दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद नावकर एवं आरएमओ, डॉ पी सूर्या एवं जिला एनसीडी, नोडल ऑफिसर डॉक्टर वंदना कमलेश के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सिवनी में किया गया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया गया कि जिला चिकित्सालय सिवनी में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण में प्रतिदिन आयोजित किया जा रहे हैं । इस शिविर में पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों के शुगर एवं बी.पी की जांच की गई वह आईसीयू की टीम द्वारा आपातकालीन यूनिट में ईसीजी की जांच कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त समस्त पुलिस कर्मियों की सी वी सी, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल बीडीआरएल, एचआईवी एवं हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच की व्यवस्था भी की गई है शिविर में प्रतिदिन 60 से 70 पुलिस कर्मियों की जांच की जाकर उपचार प्रदान किया जा रहा है
पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी में डीएसपी महिला शाखा श्री प्रदीप वाल्मीकि द्वारा उपस्थित छात्राओं को देशभक्ति जनसेवा स्वास्थ्य खेलकूद साइबर क्राइम एवं यातायात संबंधी जानकारी दी गई
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
