सिवनी:अयोध्या से राम नाम का संकल्प लेकर निकलीं वाटर वूमेन शिप्रा पाठक की राम जानकी वन गमन पद यात्रा आज सिवनी पहुंची..वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने पद यात्रा की दूरी घने कोहरे, एवं ठंड के बीच तय की। यात्रा की जानकारी मिलने पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता नरेन्द्र टांक,संतोष अग्रवाल ने शिप्रा पाठक एवं यात्रा में साथ चल रहे यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। भगवान राम के प्रति अगाध श्रद्धा भाव एवं सामाजिक चेतना के लिये पद यात्रा कर रही वाटर वूमेन शिप्रा का अभिनंदन एवं चरण वंदन किया गया..? राम जानकी की आस्था को अपना संकल्प मान कर शिप्रा सब चुनौतियों को पार करके 4000 किमी की पदयात्रा को पूरे भारत में भक्ति,अध्यात्म और पर्यावरण की दृष्टि से देखा जा रहा है। जहां एक तरफ अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी पद यात्रा का उत्साहित होकर जगह जगह राम भक्त स्वागत कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रकृति प्रेमी भी जल संरक्षण के लिए वाटर वूमेन के कार्यों से प्रभावित होकर पदयात्रा में भाग ले रहे हैं।