सिवनी जिले की छपारा थाना पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन मामले में रामगढ़ गांव के पास से एक ट्रक को जप्त किया है.. वही मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है... बताया जा रहा है कि ट्रक में 35 नग मवेशी पाए गए हैं. जिन्हें छ्पारा की पिंडरई गांव में स्थित गौशाला में मवेशियों को रखा गया है...
