मध्य प्रदेश राज्य के सिवनी जिले की छपारा पुलिस ने बंधक बनाए गए मजदूरों को मुक्त कराकर परिवार से मिलवाया है बताया जा रहा है कि सिवनी के छपारा थाना क्षेत्र के रायगढ़ के रहने संदेश पन्द्ररा ने छपारा थाना में शिकायत की थी उनके परिवार के लोग सहित गांव के 10 लोग जिसमें महिलाएं और युवती शामिल है. महाराष्ट्र के सातारा जिला में 3 महीने से उन्हें बंधक बना लिया गया है. जिन्हें घर वापस नहीं आने दिया जा रहा है शिकायत मिलने के बाद सिवनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर थाना प्रभारी सौरभ पटेल के द्वारा एक टीम का गठन कर महाराष्ट्र की सतारा जिले को रवाना किया गया जहां से छपारा पुलिस की टीम ने तीन महीने से बंधक बनाए गए मजदूरों को मुक्त करा कर लाया है और उनके हवाले किया है बताया जा रहा है इनमें अधिकांश मजदूर आदिवासी हैं जिन्हें एक ठेकेदार के द्वारा मानसर काम में ले जाने को बोलकर रात और रात तीन समान बदलकर उन्हें महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव लोवडी ले जाकर छोड़ दिया गया जहां इन मजदूरों से सुबह 4:00 बजे से रात 12:00 तक प्रताड़ित कर काम कराया जा रहा था फिलहाल अब सभी मजदूरों को पुलिस ने मुक्त कर दिया है
