नमस्कार आदाब साथियों वो कहते हैं न कि अगर " हम वन्य जीवों को सुरक्षित रखते हैं ,तो हम सिर्फ उनका नहीं बल्कि कहीं न कहीं खुद को भी सुरक्षित रखते हैं ।' जी हां साथियों ,यह वाक्य केवल वाक्य नहीं, बल्कि प्रकृति के संतुलन के लिए मनुष्य ,जीव,पेड़ पौधे किसी न किसी तरह एक दूसरे से जुड़े हुए है। वन्यजीवों के सम्मान और जैवविविधता के महत्व को बनाए रखने के उद्देश्य से हर वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। विश्व वन्यजीव दिवस हर वर्ष एक थीम पर मनाई जाती है और इस वर्ष यानि 2025 की थीम है : वन्यजीव संरक्षण वित्त : लोगों और ग्रह में निवेश। दोस्तों , पर्यावरण संतुलन ,जैव विविधता काफ़ी हद तक वन्य जीवों पर निर्भर करता है और दुनिया की आधी से ज़्यादा जीडीपी प्रकृति पर निर्भर करता है। लेकिन अभी के युग में बढ़ता प्रदूषण ,पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ,जलवायु परिवर्तन आदि के कारण कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं और पृथ्वी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसीलिए वन्य जीव के संरक्षण के लिए धन जुटाने का नया तरीका खोजना बहुत ज़रूरी है। साथियों , वन्यजीव दिवस हमें प्रकृति और उसमें मौज़ूद जीवों की रक्षा करने की हमारी ज़िम्मेदारी को याद दिलाता है। प्रकृति के लिए वन्य जीवों का संरक्षण करना हर एक मनुष्यों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। तो आइये हम सभी मिलकर वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रयास करें इसके साथ ही आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी के पूरे परिवार की ओर से विश्व वन्य जीव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सतना चारा काटने गई 75 वर्षीय महिला को जंगली जानवर ने अपना निवाला बना लिया। घर न लौटने पर परिजन तलाश में खेत पर गए। जहां महिला मृत हालत में पड़ी मिली। इसके बाद सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल की जांच के बाद शव को पीएम के लिए मॉर्चुरी भेजा गया।
मध्यप्रदेश के सतना जिले में मझगवां रेंज में पिछले 15 दिनों में पांच बाघों को देखा गया है। एक बाघ को मझगवां आरटीओ बैरियर के पास देखा गया था, जिसने हजारा नाला के पास एक गाय का शिकार भी किया था। इसके चार दिनों बाद ही तीन बाघ वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद हुए थे। जिले के मझगवां क्षेत्र के जंगल में इन दिनों बाघों की चहल कदमी देखी जा रही है। इस बीच बुधवार की रात भी एक बाघ यहां सड़क पर नजर आया, जो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। सतना वन मंडल के मझगवां वन परिक्षेत्र में बाघ सड़क पार करते देखा गया। मझगवां बस्ती से दो किमी दूर पवरिया बाबा आश्रम के पास रात लगभग आठ बजकर 25 मिनट पर बाघ सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक कार सवार ने उसे मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि बाघ जल्द ही झाड़ियों में घुस कर जंगल की तरफ बढ़ गया। बाघ के मूवमेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है।बाघों का प्राकृतिक कॉरिडोर है मझगवां रेंज सतना वन मंडल की मझगवां रेंज का यह इलाका बाघों का पुराना प्राकृतिक कॉरिडोर भी माना जाता है। बरौंधा के जरिए पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों से जुड़ने वाला यह क्षेत्र यूपी के रानीपुर इलाके से भी जुड़ा है। रानीपुर में वन अभयारण्य बनाए जाने को हाल ही में यूपी की योगी सरकार ने मंजूरी दी है। सरभंगा अभयारण्य बनाने की मांग सतना जिले के इस क्षेत्र में पिछले काफी समय से उठ रही है। लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण सब कुछ ठंडे बस्ते में ही पड़ा है। जबकि जानकारों की मानें तो यहां के जंगल बाघों के लिए अनुकूल हैं। इस क्षेत्र में बाघों की बढ़ती तादाद भी इसका बड़ा सबूत है।
विश्व वन्यजीव दिवस जिसे आप वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के नाम से भी जानते है हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य है की लोग ग्रह के जीवों और वनस्पतियों को होने वाले खतरों के बारे में जागरूक हो इतना ही नहीं धरती पर वन्य जीवों की उपस्थिति की सराहना करने और वैश्विक स्तर पर जंगली जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य या दिवस मनाया जाता है.विश्व वन्यजीव दिवस के उद्देश्य को पूरा करने के लिए है हर वर्ष एक थीम निर्धारित की जाती है जिससे लोगो में इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता को बढ़ावा मिले . हर वर्ष की तरह इस वर्ष 2024 का विश्व वन्यजीव दिवस का थीम है " लोगों और ग्रह को जोड़ना: वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज" है। "तो आइये इस दिवस पर हम सभी संकल्प ले और वन्यजीवों के सभी प्रजातियों और वनस्पतियों के संरक्षण में अपना योगदान दे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.