अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.
शहर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के जर्जर भवन का कायाकल्प कराया जाएगा इसके लिए सदर विधायक और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपनी निधि से 25 लख रुपए दिए हैं
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को इस बार मौखिक परीक्षा फल नहीं सुनाया जाएगा उनका रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे
परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए वर्क बुक उपलब्ध कराई जाएगी
लोकसभा चुनाव में फोर्स ठहराए जाने के लिए पुलिस विभाग ने 10 विद्यालयों को चिन्हित किया है
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के निर्देशन और संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया
शासन में लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर माधवगंज प्रताप नगर मार्ग पर नया पुरवा गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण को स्वीकृति जारी कर दी है
दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7400 रुपये कुंटल, केला 2470 रुपये कुंटल बिक रहा। वहीं अनार 6740 रुपये कुंटल है जबकि अंगूर 3645 रुपये कुंटल, पपीता 1939 रुपये कुंटल बिक रहा। मुसम्मी 3310 रुपये कुंटल हैं।
दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1810 रुपये कुंटल, टमाटर 1825 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 935 रुपये कुंटल, लहसुन 12900 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7490 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2540 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1310 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1370 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1360 रुपये कुंटल, मूली 1020 रुपये कुंटल, बैंगन 1745 रुपये कुंटल, लौकी 1750 रुपये कुंटल, हरी मटर 2655 रुपये कुंटल, कद्दू 1575 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3265 रुपये कुंटल हैं।
