बेनीगंज (हरदोई)। जनपद के कोथावां स्थित बाजपेई मार्केट परिसर में बघौली चीनी मिल को डालमिया समूह के द्वारा पुनः संचालन के क्रम में 16 फ़रवरी को एक वृहद कृषक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। बघौली चीनी मिल के गन्ना विभाग प्रमुख विनय सिंह उप महाप्रबन्धक (गन्ना) ने चीनी मिल प्रबन्धन के द्वारा गन्ना बोने के लिए बुवाई पर दिये जाने वाले अनुदानों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया तथा कृषक व प्रबन्धन के बीच वार्तालाप समन्वयक के रूप में कृषक संवाद गोष्ठी का संचालन किया। प्राप्त समाचार के मुताबिक डी जी एम विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संवाद गोष्ठी का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नेता नरेंद्र सिंह अटिया के द्वारा भी किसानों को जागरूक किया गया।सभी कृषकों को नवीन कृषि विधियों व दवाइयों के सम्बन्ध में भी प्रदर्शनी के माध्यम से अवगत कराया गया। डालमिया समूह के रामगढ़ चीनी मिल के कार्यकारी निदेशक आसिफ आगा बेग द्वारा कृषकों को सम्बोधित किया गया और आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र के सभी कृषकों को जो गन्ना बोना चाहते हैं, उन्हें चीनी मिल के द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे कीटनाशक, बीज गन्ना, खाद, कृषि यन्त्र, सिंचाई की सुविधा के लिए साधन व इलेक्ट्रिक फेन्सिंग (झटका मशीन) अनुदान पर उपलब्ध काराये जायेंगे, साथ ही साथ उन्हें यह भी आवाह्न किया गया कि कृषक भाई अपने अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बोयें। कार्यकारी निदेशक के द्वारा डालमिया समूह के माध्यम से सीतापुर जनपद के विभिन्न गा्रमों में सामाजिक व शैक्षिक उत्थान के लिये किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इसके अतिरिक्त आने वाले समय में मक्का, धान व गन्ने की पत्ती को भी लेने के बारे में बताया। इसके अलावा कृषकों से वार्तालाप भी किया गया जिसमें कृषंकों के द्वारा अपनी समस्या बतायी गयी। कार्यकारी निदेशक महोदय ने कृषकों की गन्ने से सम्बन्धित सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तो सभी कृषकों ने भी अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बोने की बात कही तथा चीनी मिल को सभी प्रकार के सहयोग के लिये आश्वश्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेता नरेंद्र सिंह अटिया, मंचासीन ज़िला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह मलहेरा, डायरेक्टर सर्वेश सिंह, गन्ना परिषद अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ़ बबलू, राकेश तिवारी कोथावां, अशोक बाजपेई कोथावां, मनोज सिंह नगवां,जी एम रामगढ़ उमाकान्त पाठक,डी जी एम बघौली विनय सिंह, चीनी मित्र बघौली गोविंद त्रिवेदी आदि सहित सैकड़ो की संख्या में कृषक मौजूद रहे। गोष्ठी के समापन से पूर्व बघौली चीनी मिल के गन्ना विभाग के प्रमुख उप महाप्रबन्धक (गन्ना) विनय सिंह ने सभी कृषकों के साथ मिलकर काम करने की बात कही तथा किसी समस्या व सुझाव के लिए हमेशा अपनी कृषकों के लिए उपलब्धता बनायें रखने के साथ-साथ एक हेल्पलाइन नं0 9076972122 भी जारी किया गया।

जिला महिला अस्पताल में संचालित हो रहे एनआरसी को अब दूसरे भवन में शिफ्ट किया जाएगा

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम आयुष्मान भारत के अंतर्गत क्षेत्र के प्रधानाचार्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। टड़ियावां हरदोई। शुक्रवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां के सभागार कक्ष में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्कूल स्वास्थ कार्यक्रम विषयक ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक,उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कनौजिया की अध्यक्षता में संपन्न। प्रशिक्षण में ट्रेनर डॉ. आर एल गुप्ता अनुज, डॉ.सुरुचि गुप्ता, ए आर पी विवेक गुप्ता,बलराम,गायत्री,नीतू गुप्ता के द्वारा प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें डॉ. आर एल गुप्ता की टीम एवं एआरपी विवेक गुप्ता द्वारा भावनात्मक कल्याण एवं मानसिक स्वास्थ, मूल्य और जिम्मेदार नागरिकता,जेंडर समानता,पोषण स्वास्थ एवं स्वच्छता, स्वास्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना, प्रजनन स्वास्थ एवं एच आई वी की रोकथाम, हिंसा चोट के खिलाफ़ सुरक्षा, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सही उपयोग को बढावा देना आदि जानकारियां दी गईं। इस दौरान जीआईसी टड़ियावां, सारीपुर छछेटा, भैंसरी एवं प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद।

माता भगवती की उपासना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने व्यास मुनि को पुत्र प्रदान किया:-पं. अवधेश शरण शुक्ल आचार्य हरदोई। टड़ियावां ब्लॉक के गांव सिकरोहरी में चल रहे शतचंडी महायज्ञ व देवी भागवत कथा के तीसरे दिन प्रातः वेला में कथा आचार्य अवधेश शरण शुक्ल ने शुकदेव मुनि की जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि शुकदेव मुनि महर्षि वेद व्यास के अयोनिज पुत्र थे और यह बारह वर्ष तक माता के गर्भ में रहे। कथा कुछ इस प्रकार हैभगवान शिव पार्वती जी को अमर कथा सुना रहे थे। पार्वती जी को कथा सुनते-सुनते नींद आ गयी और उनकी जगह पर वहां बैठे एक शुक ने हुंकारी भरना प्रारम्भ कर दिया। जब भगवान शिव को यह बात ज्ञात हुई, तब उन्होंने शुक को मारने के लिये दौड़े और उसके पीछे अपना त्रिशूल छोड़ा। शुक जान बचाने के लिए तीनों लोकों में भागता रहा, भागते-भागते वह व्यास जी के आश्रम में आया और सूक्ष्मरूप बनाकर उनकी पत्नी के मुख में घुस गया। वह उनके गर्भ में रह गया। ऐसा कहा जाता है कि ये बारह वर्ष तक गर्भ के बाहर ही नहीं निकले। जब भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं आकर इन्हें आश्वासन दिया कि बाहर निकलने पर तुम्हारे ऊपर माया का प्रभाव नहीं पड़ेगा, तभी ये गर्भ से बाहर निकले और व्यासजी के पुत्र कहलाये। गर्भ में ही इन्हें वेद उपनिषद, दर्शन और पुराण आदि का सम्यक ज्ञान हो गया था।कथा में आचार्य ने परीक्षित से लेकर जनमेजय के सर्प यज्ञ तक की कथा सुनाई।कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। अपराह्न वेला मे अशोक शास्त्री , पं.पूर्णेंदु,की.शिखा व साध्वी रामकिशोरी जी ने भगवान की विभिन्न लीलाओं की कथा सुनाई। इस सुअवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयराज सिंह, ह्रदय राज सिंह,यज्ञ यजमान मोहनीश चंदेल, चन्द्र राज सिंह,अनुज सिंह,श्यामू सिंह, अमर नीरज आदि लोगो समेत सैकड़ों श्रोता उपस्थित रहे।

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने चुनावी बांड योजना के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

आरक्षी पुलिस परीक्षा केंद्रों पर लिया जाएगा

विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई

दशकों से पिहानी को तहसील बनाने की उठती रही मांग चुनाव नजदीक आते ही लोगों की जुबान पर फिर आने लगा लोगों का दर्द

भाजपा जिला कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा कार्यशाला हुई

निगरानी के लिए सभी परीक्षा केंद्र किए गए हैं ऑनलाइन