बोर्ड परीक्षाएं कल से व्यवस्थाएं हुई चाकचौबंद। इलाहाबाद बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है परीक्षा केदो पर उत्तर पुस्तिकाएं वह प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं जिले में हाई स्कूल के 54000 से अधिक तथा इंटरमीडिएट के 41000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे शासन की मनसा अनुरूप नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केदो पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैयार किए गए हैं।
189 लाख से होगा मंदिर का सौंदर्य करण... पौराणिक शीतला माता मंदिर का सौंदरीकरण और पैटर्न विकास के कार्य कराए जाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है लगभग 189 लाख से सौंदरीकरण कराया जाएगा शीतला मंदिर संडीला क्षेत्र में स्थित है परिषद में ही एक बहुत पुराना सरोवर है मंदिर में हर महीने दीप को उत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया जाता है मंदिर परिसर को पैटर्न की दृष्टि से विकसित किए जाने को लेकर क्षेत्रीय विधायक अलका अग्रवाल जी ने 1 नवंबर को सुंदरीकरण के लिए प्रमुख सचिव व पैटर्न मंत्री को पत्र भेजा और व्यक्तिगत मिलकर निर्माण कार्य करने की मांग की थी जिसमें पैटर्न विभाग से एक टीम आई थी उसने यहां का सर्वे भी किया है शीतला मंदिर के दस्तावेज राजस्व विभाग से लिए गए हैं और शीतला मंदिर का सरोवर तथा जंगली शिव मंदिर भरावन को शासन ने सौंदर्यकरण करने को मंजूरी दे दी है
*हरदोई: फायरिंग से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, तीन पर रिपोर्ट* *कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन चुंगी पर सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ। गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे आक्रोश फैल गया। नाराज क्षेत्रीय लोगों ने बावन चुंगी पर जाम लगाकर नारेबाजी करना शुरू कर दी।* मौके पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर के बावन चुंगी निवासी दीपक कुमार गुप्ता के मुताबिक सोमवार रात लगभग 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच सांडी रोड निवासी आनंद शुक्ला लाइसेंसी और अवैध शस्त्र लेकर आ गए। उसके साथ साहिल मिश्रा और निहित मिश्रा एडवोकेट भी थे, जो गाली गलौज करने लगे। इसी बीच आनंद शुक्ला ने लाइसेंसी दुनाली बंदूक से चार-पांच फायर सचिन गुप्ता उर्फ रिशू के घर के बाहर कर दिए। इसके बाद रिशू को दौड़ा लिया। इस बीच रिशू उनके घर में घुस गया और किसी तरह जान बचाई। दरअसल कुछ दिन पहले गाड़ी निकालने को लेकर आनंद शुक्ला और सचिन गुप्ता के बीच विवाद हुआ था। इसी के बाद सोमवार रात भी विवाद हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने बावन चुंगी पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इसी बीच शहर कोतवाल संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रति आश्वस्त किया। इसके बाद जाम खुल गया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फायरिंग की बात से उन्होंने इन्कार किया।
*हरदोई: सीतापुर में तैनात पंचायत सचिव से मांगा जवाब* *विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत महीनकुंड की जांच में दोषी पाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी से डीपीआरओ ने जवाब-तलब किया है। डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को सीतापुर डीपीआरओ के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।* साक्ष्य सहित एक सप्ताह में जवाब मांगा है। कहा है कि जवाब प्राप्त न होने पर कार्रवाई की शासन को संस्तुति कर दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सीतापुर के डीपीआरओ के माध्यम से जारी नोटिस में कहा है कि अहिरोरी की ग्राम पंचायत महीनकुंड की प्रधान बृजलालपुरवा निवासी गीता मिश्रा पत्नी राजेश कुमार के शिकायती पत्र पर मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक ने जांच रिपोर्ट में पंचायत सचिव धीरेंद्र कुमार को दोषी बताया है। उन्होंने नोटिस में कहा है कि इनके बाद आए पंचायत सचिव नीरज कुमार वर्मा ने अपने जवाब में कहा है कि एक माह ही तैनाती रही है। डीपीआरओ ने बताया कि सीतापुर के डीपीआरओ के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। जवाब मांगा गया है। साक्ष्य सहित जवाब न आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7325 रुपये कुंटल, केला 2407 रुपये कुंटल बिक रहा। वहीं अनार 6675 रुपये कुंटल है जबकि अंगूर 4209 रुपये कुंटल, पपीता 1852 रुपये कुंटल बिक रहा। मुसम्मी 3275 रुपये कुंटल हैं।
दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1500 रुपये कुंटल, टमाटर 1665 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 755 रुपये कुंटल, लहसुन 13600 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7525 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2525 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1260 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1320 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1320 रुपये कुंटल, मूली 975 रुपये कुंटल, बैंगन 1700 रुपये कुंटल, लौकी 1770 रुपये कुंटल, हरी मटर 2590 रुपये कुंटल, कद्दू 1550 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3180 रुपये कुंटल हैं।
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है, रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई फार्मासिस्ट आयुर्वेद के 1002 पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 25 रुपए रखा गया है।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.freejobalert.com/upsssc-pharmacist-ayurveda-2024/1075332/ ।याद रखिए इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 03-03-2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
सण्डीला- माह के प्रथम व तृतीय शनिवार तहसील परिसर में होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के कारण स्थगित किया गया था मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमे एसडीएम तान्या सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। समाधान दिवस में कुल 56प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे किसी भी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया एसडीएम ने जन शिकायतों को सुनकर शीघ्र ही निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग को संयुक्त टीम के माध्यम से भूमि विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए इस मौके पर तहसीलदार राजीव यादव नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव सहित राजस्व विभाग की टीम व फरियादी मौजूद रहे।
सण्डीला-नगर में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान की कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री व मंडल प्रभारी संजय गुप्ता रहे कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल रमन नितीश जायसवाल के द्वारा की गई संचालन महामंत्री अमित कुमार शर्मा द्वारा किया गया मण्डल अध्यक्ष रमन नितीश जायसवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक , सांसद, सद्स्य विधान परिषद सदस्य, प्रदेश से लेकर मण्डल तक वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी 50 बूथों पर जाकर लाभार्थी से सम्पंर्क करके फोटो लेकर सरल एप्प के माध्यम से फोटो अपलोड करना है इस अवसर पर लोक सभा सह संयोजक अतुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्या , प्रदीप जायसवाल, जितेन्द्र रठौर महामंत्री ऋषभ खन्ना, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व मण्डल पदाधिकारी अभियान संयोजक व सहसंयोजक,शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ संयोजक मौजूद रहे।
